ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 02, 2026 01:40 PM IST
अपराध

रिश्तों को किया शर्मसार,नाबालिग बेटी के अश्लील हरकत करने के मामले में पिता गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक पिता पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने मां को आपबीती बताई तो मां ने ही अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं 31 अक्टूबर को महिला ने बहादराबाद कोतवाली पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। विरोध करने और कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके और बच्चों के साथ आए दिन गाली गलौज और मारपीट भी करता है।
आरोपी की हरकतों के चलते नाबालिग बेटी भय और मानसिक पीड़ा में रहने लगी थी। हिम्मत जुटाकर उसने अपने कलयुगी पिता की सारी करतूत के बारे में जानकारी दी. हिम्मत जुटाकर मां ने भी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(एल)(एन)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम आरोपी के किराये के मकान पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×