नैनीताल। जिले के रामनगर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। इस मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पिछले करीब 8-9 महीनों से रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में एक 25 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती घूमती नजर आ रही थी, अचानक इस युवती को काशीपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास देखा गया, जहां वह पेट दर्द से बुरी तरह तड़प रही थी, किसी ने इसकी सूचना समाजसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल को दी।
सूचना मिलते ही मुकेश सुयाल अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, जब युवती की हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों को दिखाया गया, तो जो सच सामने आया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती गर्भवती है, इसके बाद बिना मुकेश सुयाल ने युवती को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया और इस गंभीर घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
मुकेश सुयाल के अनुसार जब उन्होंने और उनकी टीम ने युवती से बात की, वो पौड़ी गढ़वाल निवासी बता रही है। बेसुध और मानसिक रूप से कमजोर इस युवती ने दर्द के बीच जो खुलासा किया, वह दिल दहला देने वाला है। युवती ने बताया कि होली के आसपास रामनगर में ही दो-तीन दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik