ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 04, 2025 11:19 PM IST
उत्तराखंड

उप जिला चिकित्सालय में निलम्बित स्वास्थ्य कर्मी ने ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

सितारगंज। उप जिला चिकित्सालय में तैनात रहे नर्सिंग अधिकारी ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। आरोपी इन दिनों निलम्बित चल रहा है। और सीएमओ कार्यालय में सम्बद्ध है। बुधवार की रात में हुई तोड़फोड़ का वीडियो भी वायरल हुआ है।
सितारगंज में कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से सीएसआर मद से उपजिला चिकित्सालय का 90 बेड का अस्पताल भवन बना है। इस भवन में मरीजों के लिए आधुनिक मशीनों व उपकरणों का इंतजाम किया है। कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से यहां सर्जन, महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों, दंत्य रोग विशेषज्ञ समेत उप जिला चिकित्सालय के लिए सृजित पदों में तैनाती करायी है। लेकिन अस्पताल में आये दिन अव्यवस्थायें सामने आती हैं। पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी तक जतायी थी। मंत्री बहुगुणा ने सीएमओ को अस्पताल में अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने अस्पताल भवन का रख रखाव बेहतर ढंग से करने व साफ सफाई के आदेश भी दिये। मंत्री के प्रयासों से सरकारी दवाइयों के अलावा करीब 12 लाख की दवाइयों का भी संस्था से इंतजाम कराया गया। लेकिन अस्पताल में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल के कर्मचारी ने ही नये भवन में बुधवार की रात्रि में तोड़फोड़ कर दी। उप जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ कुलदीप यादव ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी प्रमोद थापा ने तीन सितम्बर की रात्रि 8.45 बजे अस्पताल में तोड़फोड़ की। चिकित्सालयकर्मियों से गाली गलौज कर निर्वस्त होकर अभद्रता की। ड्यूटी कक्ष में तोड़फोड़ कर दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। कक्ष का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। डॉ यादव के अनुसार पूर्व में भी शराब पीकर अभद्रता करने पर गाली गलौज की गयी थी। वर्तमान में निलम्बित है और सीएमओ कार्यालय में अटैच है। डॉ कुलदीप यादव ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। इधर पिछले दिनों मरीज को लेकर हुए विवाद में अस्पताल प्रशासन ने सरकारी कार्य में बांधा की तहरीर दी थी। बुधवार को अस्पतालकर्मियों से अभद्रता व तोड़फोड़ में सरकारी कार्य में बांधा का कहीं जिक्र नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×