ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 04, 2025 11:19 PM IST
उत्तराखंड

बालाजी एक्शन कंपनी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

सितारगंज। शिक्षक दिवस के उपलक्ष में बालाजी एक्शन कंपनी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर सितारगंज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कंपनी के डीजीएम अभिषेक श्रीवास्तव ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की तरह है, जो खुद जलकर बच्चों की जीवन में रोशनी भरता है। शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनका योगदान अमूल्य है, और उनकी भूमिका अतुलनीय है।  इस दौरान कंपनी की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण कर कंपनी सीएसआर फंड से विद्यालय को विकसित करने का आश्वासन दिया। यहां डॉ. जितेंद्र, नरेश कंसल, शिवपाल सिंह चौहान, पवन बड़सीवाल, गिरीश, चंद्रभान, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
इधर बालाजी एक्शन कम्पनी, ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिद्ध गर्ब्यांग के समस्त अध्यापकों करुणेश जोशी ,प्रधानाध्यापक ,दीप्ति आर्या,सहायक अध्यापक, ओमप्रकाश सहायक अध्यापक ,सोनम, सहायक अध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती गंगा देवी को विद्यालय में आकर सम्मानित किया गया। जोनल हेड अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में हो रहे जल भराव की समस्या के निदान हेतु इंटरलॉक टाइल लगवाने की घोषणा की और यह काम जल्द ही शुरू करने का आश्वासन दिया गया। विद्यालय में वर्तमान में 75 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं कंपनी ने सभी छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेंसिल, बैग, जूते, स्वेटर देने की भी घोषणा की गई। प्रधानाध्यापक करुणेश जोशी ने कंपनी के समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×