कोटद्वार। लैंसडौन तहसील क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बीती तीन अप्रैल को लैंसडौन तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि राकेश मोहन, निवासी डबरालस्यू लैंसडाउन द्वारा उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और यह जानकारी अन्य लोगों को देने पर परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी।
प्रकरण राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण प्राप्त शिकायत पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी ने मामला लैंसडौन कोतवाली में सौंप दिया। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट के सुपुर्द की गई।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान नियमानुसार दर्ज किए गए तथा घटनाक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया।विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, पीड़िता के कथनों, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता से दुष्कर्म करने में आरोपी राकेश मोहन निवासी डबरालस्यू की संलिप्तता प्रकाश आई। पुलिस टीम ने आरोपी राकेश मोहन को सुलतानपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik