ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 07, 2026 01:25 PM IST
राज्य

भारी बारिश ने खोली शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल

रुद्रपुर। मंगलवार को शहर में हुई भारी बारिश के चलते पूरा बाजार जलमग्न हो गया। सड़के तालाब बन गयी। इससे ड्रेनेज सिस्टम के दावों पर सवाल उठ गए हैं।  दुकानों में पानी घुस गया, जिससे कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ। जलभराव के कारण कई दुकानें बंद रहीं और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
मंगलवार को बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार, गांधी पार्क रोड और अग्रसेन चैक जैसे इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। नगर निगम के अधिकारी जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं कर पाते हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। बारिश के पानी से सड़कें तालाब में बदल गईं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। कई वाहन पानी में फंस गए। स्कूली बच्चों को भी घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। जलभराव के कारण ग्राहक बाजार नहीं आ पाए, जिससे बिक्री पर भी असर पड़ा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×