ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 03, 2026 02:42 PM IST
अपराध

तीन मृतकों के नाम से आर्थिक सहायता लेने का प्रयास, मामला दर्ज

देहरादून। श्रम विभाग में तीन मृतक श्रमिकों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर आर्थिक सहायता लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में विभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड को मृत्यु के बाद आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए मेहरबान शाह, नदीम और मेनपाल तीनों निवासी लक्सर, जिला हरिद्वार के नाम से ऑनलाइन आवेदन मिले थे।
जिसकी जांच कराए जाने पर पता चला कि तीनों की बहुत पहले मौत हो चुकी है। जिनके परिजनों की ओर अब फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में इनका नाम दर्ज नहीं है।
उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार के मुताबिक बोर्ड के सचिव की ओर से इनके आश्रितों शहरून, अंजुम और बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बोर्ड के सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×