देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट बड़ी ही मुखरता से पार्टी के पक्ष को रखते थे। वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन भाजपा में शोक की लहर दौड गयी है। सीएम धामी सहित पार्टी के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।
सीएम धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने निधन पर एक्स पर पोस्ट किया। सीएम धामी ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें ईश्वर से श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट संगठन के प्रति सदैव समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं, बीजेपी के केंद्रीय नेता विनोद तावड़े ने भी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने निधन पर शोक जताया है। विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। संगठन के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik