ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 11, 2026 02:11 PM IST
अपराध

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरणः चोरी मामले मे संदिग्ध फरार, मोबाइल बंद

चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में निलंबित किए गए बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के लापता होने की खबर है। निलंबन के बाद से प्रमोद न तो बीकेटीसी के संपर्क में हैं और न ही उनका मोबाइल चालू है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद ने अवकाश का आवेदन दिया था, जिसे प्रबंधन ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जोशीमठ कार्यालय में अटैच किया गया। लेकिन आदेश जारी होने के बाद से उन्होंने न तो जोशीमठ में ज्वाइनिंग दी और न ही कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई है।
बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि प्रमोद से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ धाम में दानपात्र से चढ़ावा गायब होने का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया था। अब उनके अचानक गायब होने से विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल बीकेटीसी इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार कर रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×