ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 11, 2026 02:13 PM IST
अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस अभी तक नाकाम साबित होती दिख रही है। पीडित परिवार का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीडित परिवार को धमका रहा है इसके बावजूद कोतवाली पुलिस किस बात का इंतजार कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मालियान मौहल्ले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों ने आरोपी की दुकान में तोडफोड करने के साथ ही कोतवाली का घेराव किया था। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। वहीं पीडिता की मां का आरोप है कि उन्हें उत्तराखण्ड छोडने की धमकी दी जा रही है। जिससे पूरा परिवार भय में जीने को मजबूर है। इस सम्बन्ध में पीडिता की मां ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी देहात जया बलूनी से मिलकर अपनी पीडा बतायी। इस दौरान नाबालिग ने पूरे घटनाक्रम और उसके बाद परिवार पर पड रहे मानसिक दबाव की जानकारी दी। पीडिता की बात सुनकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गये। परिवार के साथ पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हुए बवाल व तोडफोड के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर उसका मनोबल बढ रहा है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खुलेआम घुमने से परिवार हर समय दहशत में रहता है। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। जिसके बाद एसपी देहात ने सम्बन्धित थाना पुलिस को पीडित परिवार की सुरक्षा के निर्देश दिये। जिसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने मामले में गम्भीरता नहीं दिखायी।ा जहां पुलिस अधिकारी दावा करते है कि पीडित का न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है तो वहीं सम्बन्धित थाना चैकी प्रभारी अधिकारियों को दावों को हवा में उडाते हुए दिखायी दे रहे हैं। क्यों अधिकारी भी धरातल में आकर अपने दावों को परखने की जहमत नहीं उठाते हैं तो फिर कर्मचारी भी उनके दावों को पलीता लगाने से पीछे हटते दिखायी नहीं दे रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×