ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 10, 2025 03:52 PM IST
उत्तराखंड

“हल्द्वानी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी”

हल्द्वानी। रविवार शाम बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने जब कंबल में लिपटे शव को देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। शव काली टी-शर्ट और कच्छा पहने हुए मिला, जो कंबल में लिपटा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि घटना का सुराग मिल सके। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा।

पुलिस मृतक की पहचान और घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×