उत्तराखंड के चमोली जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया।
यह दुर्घटना नारायणबगड़ ब्लॉक के गढ़कोट इलाके में हुई, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मींग गधेरा–हंसकोटी–खेनोली मोटर मार्ग पर हुआ।
वाहन संख्या UK TA-2296 (बोलेरो) गढ़कोट लेलाछिमा तोक के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
उस वक्त बोलेरो में तीन लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही नारायणबगड़ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस और DDRF टीम मौके पर पहुंची।
टीमों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया,
जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है,
लेकिन प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik