रुड़की। रेलवे और बीएसएनएल बोर्ड में सलाहकार सदस्य बनाए गए भाजपा नेताओं का रविवार को माटी कला बोर्ड कार्यालय में सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया।
नहर किनारा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीएसएनएल बोर्ड के सदस्य योगेश त्यागी और ठाकुर चंदन सिंह, तथा रेलवे बोर्ड के सदस्य प्रदीप त्यागी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उन्हें ऊंचे पदों पर अवसर देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियां मिलने से क्षेत्र से जुड़ी रेलवे और बीएसएनएल की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने कहा कि जिन आशाओं के साथ इन्हें जिम्मेदारी दी गई है, वे उस पर खरे उतरेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनगर मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने की और संचालन अरविंद गौतम ने किया।
इस अवसर पर अवनीश शर्मा, दिनेश कौशिक, राजपाल सिंह, सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, ठाकुर संजय सिंह, ऋषिपाल बालियान, मास्टर नागेंद्र, मनोज तोमर, राजेंद्र उपाध्याय, अनुज आत्रेय, कटार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik