रुद्रपुर। बीती रात परशुराम चैक परबाजार से अपनी मासूम बेटी के साथ घर लौट रही महिला को सड़क पार करते समय एक जेसीबी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विमला हर्वोला मूल रूप से महद, चैखुटिया (रानीखेत) की निवासी थी और वर्तमान में रुद्रपुर में गगन ज्योति बारात घर के पीछे अपने परिवार के साथ रह रही थी। शनिवार रात वह अपनी बेटी के साथ बाजार से वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले अपनी बेटी को सुरक्षित सड़क पार करा दिया था, लेकिन जैसे ही वह स्वयं सड़क पार करने लगी, तभी एक जेसीबी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला जेसीबी के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
अपनी मां को वाहन के नीचे आते देख मासूम बेटी घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाजार चैकी इंचार्ज प्रदीप कोहली ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार जेसीबी चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik