हल्दूचौड़ (नैनीताल)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 34वीं बटालियन अकादमी, हल्दूचौड़ में रविवार को राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, प्रेम और त्याग का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने देशवासियों में अदम्य देशभक्ति की भावना जगाई थी, और आज भी यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बने रहने की प्रेरणा देता है।”
इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और हिमवीरों ने देश सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उप सेनानी श्री संजय तिवारी, सहायक सेनानी (दूरसंचार) श्री कृष्ण कुमार दीक्षित, सहायक सेनानी (अभियंता) श्री दीपक शेरावत सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं हिमवीर उपस्थित रहे।
देशभक्ति के नारों और “वंदे मातरम” के गूंजते स्वरों से पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik