ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 10, 2025 02:00 PM IST
  • Updated: November 10, 2025 03:02 PM IST
उत्तराखंड

सहसपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, इंजीनियरिंग छात्र की मौके पर मौत

सहसपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की मौत — दो साथी गंभीर

विकासनगर। पछवादून क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों की कड़ी में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सहसपुर थाना क्षेत्र के बड़ा रामपुर के पास देर रात एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK 07 HE 9736 तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही सहसपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर पहुंचाया।

डॉक्टरों ने सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनीत (21 वर्ष, निवासी बिहार) और सौरभ सिंह (निवासी प्रयागराज, यूपी) की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक सहसपुर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
एसएसआई विकास रावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सेलाकुई क्षेत्र में भी एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों ने इलाके में सड़क सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×