ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 10, 2025 01:33 PM IST
उत्तराखंड

रजत जयंती पर चमका ‘आंचल’ ब्रांड: प्रदर्शनी में दिखी दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, कमिश्नर दीपक रावत ने किया निरीक्षण

नैनीताल। डी.एस.ए. मैदान में आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 25वीं स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) का शुभारंभ भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने आंचल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दूध, लस्सी, योगर्ट, घी और छैना रबड़ी जैसे विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने आंचल ब्रांड की छैना रबड़ी का स्वाद चखते हुए इसे “गुणवत्ता और परंपरा का उत्कृष्ट संगम” बताया।

प्रदर्शनी का आयोजन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी के मार्गदर्शन में तथा विपिन तिवारी (प्रभारी विपणन पर्वतीय क्षेत्र) के नेतृत्व में किया गया। स्टॉल पर उपभोक्ताओं को दुग्ध उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता और संघ की योजनाओं की जानकारी प्रभावशाली तरीके से दी गई, जिसकी अतिथियों व दर्शकों ने सराहना की।

रजत जयंती पर्व के अवसर पर लालकुआँ दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन और दुग्ध शाला को आकर्षक झालरों से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव, गौरव और परंपरा का सुंदर संगम दिखाई दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×