ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 14, 2025 02:41 PM IST
मनोरंजन व जीवनशैली

उतरांगन 2025: मेले में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने दी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

देहरादून — ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में ‘उतरांगन 2025’ हस्तशिल्प एवं शिल्पकला मेले का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धता के साथ किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जनजातीय समुदायों के युवा अपने हस्तशिल्प उत्पादों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनजातियाँ स्वरचित हस्तशिल्प और कलात्मक उत्पादों की समृद्ध परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मेले में आए युवा जब अपने राज्यों को लौटें, तो वे उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और हस्तशिल्प समृद्धि की याद और सीख साथ ले जाएँ।

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की वैश्विक ब्रांडिंग के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने इस विशिष्ट मेले को प्रदेश के हस्तशिल्प विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

कैबिनेट मंत्री ने युवाओं द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया, उत्पादों की जानकारी ली और युवाओं को उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों और मंदिरों में आने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. अमित आर. भट्ट, एचओडी फैशन डिजाइनिंग डॉ. ज्योति छाबड़ा, डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राफिक एरा ग्रुप डॉ. सुभाष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×