अंतर विद्यालय सहोदय बालिका वर्ग एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर को सेपियंस स्कूल, विकासनगर में किया गया, जिसमें 18 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी द्वारा खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एशियन एवं वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालिफाई खिलाड़ी एवं वर्तमान में इंडियन पुलिस में कार्यरत श्री पंकज डिमरी उपस्थित रहे।
स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों द्वारा मार्च-पास्ट भी आयोजित किया गया। सफेद कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया गया।
इसके बाद 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद और रिले रेस प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए खेलों के महत्व को समझाया।
1600 मीटर दौड़
प्रथम: जिम पायनियर स्कूल
द्वितीय: एस.एन.एम. मेमोरियल स्कूल
तृतीय: शिवालिक एकेडमी स्कूल
100 मीटर दौड़
प्रथम: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
द्वितीय: शिवालिक स्कूल
तृतीय: आरकेडिया स्कूल
200 मीटर दौड़
प्रथम: एस.एन.एम. मेमोरियल स्कूल
द्वितीय: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
तृतीय: ब्रिस्टल बेस्ट पब्लिक स्कूल
400 मीटर दौड़
प्रथम: बलूनी पब्लिक स्कूल
द्वितीय: सेपियंस स्कूल, हर्बर्टपुर
तृतीय: जिम पायनियर / दून वैली स्कूल
800 मीटर दौड़
प्रथम: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
द्वितीय: गुरु नानक मिशन स्कूल
तृतीय: सेपियंस स्कूल, हर्बर्टपुर
रिले रेस
प्रथम: एनफील्ड
द्वितीय: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
तृतीय: सेपियंस स्कूल, हर्बर्टपुर
लांग जंप
प्रथम: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
द्वितीय: एस.एन.एम. मेमोरियल
तृतीय: शिवालिक / अल्टस इंटरनेशनल स्कूल
भाला फेंक
प्रथम: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
द्वितीय: दून युधिष्ठिर स्कूल
तृतीय: शिवालिक स्कूल
चक्का फेंक
प्रथम: दून ग्लोबल स्कूल
द्वितीय: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
तृतीय: सेंट मेरी स्कूल
गोला फेंक
प्रथम: सेपियंस स्कूल, विकासनगर / सेंट मेरीज स्कूल
द्वितीय: दून ग्लोबल स्कूल
तृतीय: सेपियंस स्कूल, हर्बर्टपुर
प्रथम स्थान: सेपियंस स्कूल, विकासनगर
द्वितीय स्थान: एस.एन.एम. मेमोरियल स्कूल
तृतीय स्थान: सेपियंस स्कूल, हर्बर्टपुर / एनफील्ड / दून ग्लोबल स्कूल
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा, अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता सपरा, स्कूल निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल, सेपियंस स्कूल विकासनगर के प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा अनुनाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता रावत उपस्थित रहीं। सभी शारीरिक शिक्षकों — सतीश चौहान, संजय चौहान, सूरज चौहान और बी.एस. राय को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। विजेता छात्राओं को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik