भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने, ट्रैकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही सीमित रखने और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, सड़कों की बहाली, उपकरणों की उपलब्धता और संचार व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है, साथ ही आम लोगों से मौसम चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik