उत्तराखंड के रुद्रपुर में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर पूर्व पार्षद पति और बीजेपी नेता सचिन मुंजाल को पुलिस ने गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामला 2021 के चेक बाउंस केस से जुड़ा है, जिसमें अदालत ने उन्हें 6 महीने की सजा और 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। फैसले के खिलाफ अपील करने के बावजूद वे लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए न्यायालय ने NBW जारी किया। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik