ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 11:33 AM IST
  • Updated: April 04, 2026 12:09 PM IST
उत्तराखंड

धामी सरकार ने 14 नेताओं को आयोगों और परिषदों में दी जिम्मेदारी, राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश

कैबिनेट विस्तार के बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार ने विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 नेताओं को दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश के तहत कुलदीप सुटोला को राज्य खेल परिषद का अध्यक्ष, ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग और विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया है। इसके अलावा मुकेश महराना, चारु कोठारी, प्रेम सिंह राणा, खेमसिंह चौहान, सोना सजवाण, गोविंद पिलखवात, बलजीत सोनी और सीमा चौहान सहित अन्य नेताओं को भी विभिन्न निकायों में जिम्मेदारियां मिली हैं। वहीं वरिष्ठ नेताओं भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी दायित्व दिए गए हैं। महेंद्र भट्ट सहित पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×