ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 25, 2026 11:31 AM IST
  • Updated: March 25, 2026 11:32 AM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा अपडेट: डीलर्स बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया पेट्रोलियम एसोसिएशन के सचिव गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने की। इस दौरान खाड़ी क्षेत्र की परिस्थितियों के संभावित प्रभाव पर विचार किया गया, लेकिन डीलर्स ने स्पष्ट किया कि फिलहाल राज्य में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

डीलर्स ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

साथ ही यह भी साफ किया गया कि सरकार की एसओपी के अनुसार बोतलों, जरीकेन या खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए जनता से सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

बैठक में रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। एसोसिएशन ने प्रशासन से पंपों की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा तेल कंपनियों से नियमित आपूर्ति बनाए रखने की मांग की गई, ताकि किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने की स्थिति उत्पन्न न हो। डीलर्स ने यह भी मुद्दा उठाया कि सरकारी विभागों के लंबित भुगतान के कारण वे आर्थिक दबाव झेल रहे हैं, जिसे जल्द जारी किया जाना जरूरी है।

बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा, महामंत्री चेतन बलूटिया, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीलर्स ने अंत में साफ संदेश दिया—घबराने की कोई जरूरत नहीं है, ईंधन की सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है, बस जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×