ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 25, 2026 11:28 AM IST
  • Updated: March 25, 2026 11:29 AM IST
उत्तराखंड

पौड़ी के किमोली-चिलोली गांव में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन गणेश प्रतिमा और नाग अलंकृत शिवलिंग

पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल अंतर्गत किमोली-चिलोली गांव में खुदाई के दौरान एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज सामने आई है। जल स्रोत के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यहां से दो प्राचीन मूर्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें एक भगवान गणेश की प्रतिमा और दूसरी नाग से अलंकृत शिवलिंग बताई जा रही है।

ग्राम प्रधान हेमंती देवी के अनुसार, जैसे ही खुदाई में ये मूर्तियां मिलीं, तत्काल इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई पौड़ी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में दोनों प्रतिमाएं प्राचीन और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पाई गई हैं।

पुरातत्व विभाग के अनुसार, इन मूर्तियों का विस्तृत अध्ययन और काल निर्धारण विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। फिलहाल इन्हें सुरक्षित संरक्षण के लिए विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

भविष्य में इन प्रतिमाओं को पौड़ी में निर्माणाधीन हेरिटेज भवन स्थित संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आम लोग भी इस ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देख सकेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की खोजें क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस दौरान पुरातत्व टीम के साथ संरक्षक सहायक अनिल नेगी, मानचित्रकार प्रेमचंद्र ध्यानी, फोटोग्राफर विनीत गिरी, पंकज और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×