ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 25, 2026 11:38 AM IST
  • Updated: March 25, 2026 11:40 AM IST
उत्तराखंड

खौफनाक वारदात: पड़ोसियों ने मिलकर की हत्या, शव जंगल में छिपाया—24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा

पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसियों ने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम किमखोला निवासी कुन्दन सिंह रजवार की 22 मार्च की शाम पड़ोस में रहने वाली बसंती देवी, उसके पुत्र रमेश सिंह, जनक सिंह और प्रदीप सिंह ने लोहे की पाइप और लकड़ियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए अगले दिन सुबह शव को घर से उठाकर झिपुखोला गधेरा के जंगल में ले जाकर पत्थरों और मिट्टी से छिपा दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके।

23 मार्च को मृतक की पत्नी रेखा देवी की तहरीर पर कोतवाली जौलजीबी में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर महज 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर जंगल से कुन्दन सिंह का शव बरामद किया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बनी हुई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×