हरिद्वार। जिले की लक्सर तहसील के सुल्तानपुर के पास स्थित गांव नेहादपुर सुठारी में धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए ग्राम समाज की जमीन पर बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। इस अवैध संरचना को प्रशासन द्वारा दो सप्ताह पहले नोटिस जारी किया गया था।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम सौरभ अस्वल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने सील कर दिया था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
प्रशासनिक सर्वे में हाल ही में यह तथ्य सामने आया था कि हरिद्वार जिले के कई क्षेत्रों—जो कि सनातन परंपराओं के लिए विख्यात हैं—में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मजारें बनाकर कब्जे किए जा रहे थे।
आज तड़के प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोज़र चलाकर पूरी संरचना ढहा दी।
डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि राज्य सरकार की अवैध कब्जों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति है और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पूर्व खादिम से संरचना के वैध दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद यह ध्वस्तीकरण किया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी विवाद या तनाव से बचने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
सरकार का कहना है कि अवैध कब्जा, अवैध मजार और अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि अब तक राज्य सरकार करीब 9500 एकड़ सरकारी भूमि अवैध कब्जों से मुक्त करा चुकी है और 560 से अधिक अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik