किच्छा (ऊधमसिंहनगर)। शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे किच्छा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से नेपाल जा रही डिज़ायर कार किच्छा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार नेपाल मूल की महिला जयंती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रीति भट्ट, करन सिंह और सुवास गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार नेपाल की ओर जा रही थी, तभी किच्छा क्षेत्र में यह हादसा हुआ।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik