उत्तराखंड। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 14 मार्च से बारिश तेज होने की संभावना है। इसके चलते उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 14 और 15 मार्च को उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 15 मार्च को 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने के आसार हैं, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा भी बढ़ सकता है।
हालांकि, 13 मार्च से ही राज्य के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन आगामी 48 घंटे में बारिश और तूफानी हवाओं की तीव्रता बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। सड़क यात्रा करने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik