हरिद्वार। ज्वालापुर निवासी एक महिला को नगदी और जेवर दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले में शामिल उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार, बीती 12 मार्च को तीन अज्ञात युवक राजीव नगर कॉलोनी, गोविंदपुरी, ज्वालापुर निवासी महिला को पैसे और सोने को दोगुना करने का झांसा देकर 50 हजार रुपये नगद और कान के कुण्डल ठग कर ले गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह के एक सदस्य जमशेद, पुत्र गफ्फार, निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को लालपुर जाने के रास्ते से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पुनः किसी अन्य घटना को अंजाम देने की योजना में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
अधिकारियों ने बताया कि अब पुलिस उसके दो अन्य साथियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि ऐसे मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी है और किसी अज्ञात व्यक्ति के दोगुना पैसों या जेवर का लालच में न फंसने की सलाह दी जाती है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik