बरेली। रेलवे अधिकारी क्लब, रोड नं. 2, इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग के कुशल निर्देशन में मंडल के रेल राजपत्रित अधिकारियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और जीवनशैली संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर व्यापक जानकारी दी। शिविर में मंडल चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 40 राजपत्रित रेल अधिकारियों और उनके परिजनों का हृदय, दंत, नेत्र, हड्डी और स्त्री रोग का रक्त परीक्षण तथा अत्याधुनिक मशीन द्वारा बी.एम.डी. जांच की। इसके उपरांत सभी को स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं।
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने कहा कि खुश मन और स्वस्थ शरीर के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। उनका कहना था कि खुश रहने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शंखधर, डॉ. ऋषभ गावा, डॉ. प्राची वर्मा, डॉ. विदुषी, डॉ. अदिती सहित अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी उपस्थित थे।
इस तरह के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर और जीवनशैली संगोष्ठियों से कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik