रुद्रप्रयाग जिले में जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। विद्यालय जाने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा शुरू की गई है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के निर्देश पर 28 गांवों के लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
हाल के दिनों में जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार, भालू और अन्य जंगली जानवरों की आक्रामक गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे स्कूली बच्चों के आवागमन में गंभीर सुरक्षा चुनौती पैदा हो गई थी। खतरनाक स्थिति के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में असुरक्षित और दुविधा में महसूस कर रहे थे।
समस्या गंभीर होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम ने छात्र सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik