ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 12, 2025 11:13 AM IST
उत्तराखंड

उत्तराखंड: जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

नैनीताल के एक शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हल्द्वानी निवासी छात्रा ने काशीपुर के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने के बाद उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया तथा कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह नैनीताल स्थित एक हॉस्टल में रहती है और पढ़ाई के दौरान उसकी सोशल मीडिया पर काशीपुर निवासी युवक से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने पर युवक उसे कालाढूंगी रोड स्थित जंगल के क्षेत्र में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद भी युवक ने विभिन्न बहाने से कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

मामले में छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने सुभाषनगर कॉलोनी, काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ BNS की धारा 64 में मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×