ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 12, 2025 10:49 AM IST
राज्य

सीएम धामी के दौरे से पहले SSP सतर्क, पुलिस हाई अलर्ट—भीड़ नियंत्रण से लेकर VIP मूवमेंट तक सख्त निगरानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

SSP ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

SSP के प्रमुख निर्देश

1. यातायात एवं मार्ग सुरक्षा

  • सभी रूट पर लगातार निगरानी

  • आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्जन

  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नो-पार्किंग ज़ोन चिह्नित करने के निर्देश

2. पार्किंग प्रबंधन

  • प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था

  • भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती

3. हेलीपैड सुरक्षा

  • हेलीपैड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा

  • रिहर्सल ड्रिल कराने के निर्देश

  • संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती

4. कानून-व्यवस्था नियंत्रण

  • भीड़ नियंत्रण एवं VIP मूवमेंट पर विशेष निगरानी

  • संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग

  • किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह तैयार

5. अराजक तत्वों पर पैनी नजर

  • सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज

  • संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क निगरानी

  • शिकायत व सूचना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

6. ड्यूटी ब्रीफिंग

  • कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग

  • हर प्वाइंट पर जिम्मेदारी स्पष्ट निर्धारित

7. चैकिंग एवं फ्रिस्किंग

  • संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग प्वाइंट निर्धारित

  • वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच

  • एंटी-सबोटाज जांच अनिवार्य

बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, तथा भवाली, मल्लीताल, तल्लीताल, मुक्तेश्वर के थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×