ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 11, 2026 03:32 PM IST
अपराध

गौमांस सहित 2 गौतस्कर दबोचे

हरिद्वार। मीट की दुकान में खुलेआम गौमांस काट रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 150 किलो गौमांस, पशु कटान के उपकरण व तराजू बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज त्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल रेंज हरिद्वार एवं कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में गौतस्करी, गौहत्या एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। इस दौरान जब टीम कलियर स्थित तेलियों वाली मस्जिद के निकट मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची। तो दुकान के अंदर दो व्यक्ति कथित रूप से मांस की काटकृछांट करते मिले। मौके से लगभग 150 किलो गौमांस, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा कांटाकृतराजू बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद गौमांस दुकान संचालक मन्नवर द्वारा लाया गया था तथा उसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया व उनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियो के नाम अफरोज पुत्र नाजिर, निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नं. 1, कलियर, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार व कलीम पुत्र वहीद, निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नं. 1, कलियर, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×