ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 15, 2026 04:13 PM IST
अपराध

मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रेम नगर पर कुमारी संतोषी जोशी निवासी ठाकुरपुर प्रेम नगर ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की केहरी गांव फ्लाईओवर के नीचे से अपने घर की ओर जाते समय पीछे से आये अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके ख्ुालासे तथा गिरफ्तारी हेतु एसएसपी के निर्देशों पर कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान झाझरा पुलिस चैकी के सामने से घटना में शामिल 02 लोगों फरमान पुत्र इकरार निवासी लालपुल, पटेल नगर मूल पता बिजनौर, उत्तर प्रदेश तथा सुहेल पुत्र मुरसलीन निवासी ब्रह्मपुरी, पटेल नगर को घटना में छीने गये मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×