ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 29, 2026 03:01 PM IST
अपराध

दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक,पति के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून। दहेज न मिलने पर पति ने फिर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली पटेलनगर में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने शिकायत में बताया है कि जब वह मायके से पैसे नहीं ला सकी तो पति उसे बार-बार तीन तलाक देने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह सामाजिक और वैवाहिक जीवन बचाने के लिए लगातार अत्याचार सहती रही, लेकिन 18 मई 2026 को पति ने गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया और वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही। साथ ही पति और उसके साथियों से उसे मानसिक और शारीरिक खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटेलनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×