ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 29, 2026 02:57 PM IST
राज्य

चारधाम यात्राः ओवररेटिंग पर पुलिस सख्त, श्रद्धालुओं के पैसे कराए वापस

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों से ओवररेटिंग करने वाले घोड़ा हॉकर्स के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीमबली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर, करेली और इंदौर निवासी श्रद्धालु दिनेश विश्वकर्मा, राकेश पटेल, दीपक राय, निर्मला, संगीता गाडेकर और मालिनी रखूंदे से गौरीकुंड के पास कुछ घोड़ा हॉकर्स ने छह घोड़ों के लिए करीब 39,500 रुपये वसूल लिए। यात्रियों को जिला पंचायत की कोई पर्ची भी नहीं दी गई थी।पूछताछ में पता चला कि प्रति सवारी पैंसठ सौ रुपये लिए गए, जबकि गौरीकुंड से केदारनाथ तक का सरकारी किराया 3,500 रुपये निर्धारित है।
पुलिस ने जब घोड़ा संचालकों से लाइसेंस मांगा तो उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं मिली। जांच में सामने आया कि संबंधित घोड़े मालवाहक थे, जिन्हें अवैध रूप से सवारी ढोने में लगाया गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों का पूरा पैसा वापस कराया तथा संबंधित हॉकर्स का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×