ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 29, 2026 04:35 PM IST
अपराध

प्राईवेट स्कूल की टीचर सोनम मामले में कई चैंका देने वाले खुलासे,पुलिस बारिकी से कर रही जांच

हरिद्वार। बीते रोज पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कई चैंकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के इशारे पर सोनम ने बड़े ही गोपनीय ढंग से अलग-अलग बैक खातों में रकम भेजी है। हरिद्वार पुलिस को सोनम के पास से कई एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद हुई है।
बता देंकि बीते रोज हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाले सोनम के घर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा था। प्राईवेट स्कूल की टीचर सोनम पर आरोप है कि उसके तार पाकिस्तान से करोड़ों रुपए के लेनदेने से जुड़े है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में पहले एक युवक को गिरफ्तार किया था, उसी से पुलिस को सोनम का लिक मिला था, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस उत्तराखंड पहुंची थी और सोनम के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था।
वहीं शुक्रवार को इस मामले में हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मीडिया से बात और कई चैंकाने वाले खुलासे किए। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार पुलिस पूछताछ में सोनम ने बताया कि उसने अब तक अलग-अलग बैंक खातों में करीब बीस लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं, इसके बदले उसे दो लाख रुपए की कमीशन मिला है।
 हरिद्वार एसएसपी भुल्लर का कहना है कि पुलिस अब सोनम के अन्य दोस्तों और रिश्तेदारों की कुंडली खंगाली रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल पुलिस उन खातों की भी जांच कर रही है जिनमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए। उन बैंक खातों के खाताधारकों की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है।
इसके अलावा पुलिस उन मोबाइल सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक की जांच कर रही है, जो सोनम के पास से मिले है। ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस इस मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती हैं।
 पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम हर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बदले तय रकम कमीशन के रूप में लेती थी। इसी जरिए उसने अभी तक बीस लाख की रकम अलग-अलग खातों में यूपीआइ, एटीएम और बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की है। उसे इसके बदले दो लाख रुपये का कमीशन भी प्राप्त हुआ है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय पुलिस के ज्वाइंट पूछताछ में सोनम ने बताया कि वो अपनी एक मित्र के माध्यम से उमर नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी, फिर उसके कजन हसीन से बात कराई गई। पुलिस का कहना है कि पार्सल के माध्यम से सोनम को एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंक पासबुक उपलब्ध कराई गईं।
पुलिस के अनुसार सोनम के पास मौजूद बैंक खातों में नकदी आती थी। इसके बाद सोनम उस रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करती थी। उन्होंने बताया कि अभी तक 20 से 25 खातों में सोनम ने यह रकम ट्रांसफर की है। सोनम के संपर्क में अभी कई संदिग्धों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×