देहरादून/पिथौरागढ़: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।
नैनी सैनी हवाई अड्डा लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसका टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों की सेवा प्रदान करने में सक्षम है, जबकि एप्रन एक साथ दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से लैस है। इस अधिग्रहण से हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण, परिचालन मानकों का सुव्यवस्थित प्रबंधन और राज्य की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस समझौते से उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार, तीर्थाटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। नैनी सैनी हवाई अड्डे का विकास न केवल प्रदेश की स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
यह पहल प्रधानमंत्री के सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना के विज़न को सशक्त बनाएगी और इस रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में आपदा-प्रतिक्रिया क्षमताओं को भी मजबूत करेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik