ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 24, 2025 12:00 PM IST
  • Updated: November 24, 2025 12:00 PM IST
उत्तराखंड

टोल प्लाज़ा मैनेजर पर महिला को ब्लैकमेल कर महीनों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप

टोल प्लाजा पर काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी ने टोल प्लाजा के मैनेजर पर उसे ब्लैकमेल कर महीनों तक रेप करने और विरोध करने पर उसके पति को गोली मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि जनवरी 2024 में उसके पति टोल पर ड्यूटी पर गए हुए थे, तभी टोल मैनेजर शैलेश पांडेय आराम करने के बहाने उसके घर पहुंच गया। उस समय वह नहा रही थी। इसी दौरान मैनेजर ने उसका चोरी से वीडियो बना लिया। नहाकर बाहर आने पर उसने महिला को वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो यह वीडियो टोल स्टाफ और उसके पति को भेज देगा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वीडियो के आधार पर मैनेजर उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई दिनों तक उसका रेप करता रहा। वह उसके पति की डबल शिफ्ट लगवा देता था, जिससे घर खाली रहे। मैनेजर उसे घर पर और अन्य जगहों पर ले जाकर बंधक बनाता और पिस्टल दिखाकर उसका रेप करता था। पति को नुकसान पहुंचने के डर से वह कुछ कह नहीं पा रही थी और मैनेजर उसी कमजोरी का फायदा उठाकर उसका शोषण करता था।

महिला ने बताया कि 2023 में उसके पति को मैनेजर की सिफारिश से ही टोल प्लाजा पर नौकरी मिली थी, इसलिए उसका पति मैनेजर को बड़े भाई की तरह सम्मान देता था। मैनेजर का जहां भी ट्रांसफर होता, वह उसके पति को भी अपने साथ ले जाता था, ताकि वह हमेशा उसकी पहुंच में बनी रहे।

काफी सहने के बाद महिला ने अपने पति को पूरी सच्चाई बता दी, जिसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद मैनेजर ने फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि 2 लाख या 5 लाख रुपये लेकर एफिडेविट देकर केस वापस ले लो, नहीं तो वह उसके पति को गोली से उड़वा देगा।

मामले की जानकारी देते हुए बारा एसीपी कुंजलता ने बताया कि पट्टी प्रतापगढ़ निवासी टोल मैनेजर शैलेश पांडेय सहित बृजेश, संतोष दुबे और विकास दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंडिया क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×