ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 22, 2025 05:48 PM IST
उत्तराखंड

श्री कांची धाम पहुंचने के लिए निजी वाहन प्रतिबंधित, प्रशासन ने की नई व्यवस्था

कल रविवार को आप अपने वाहनों से श्री कैंची धाम नहीं जा पाएंगे, नैनीताल पुलिस ने कल के लिए यातायात/डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।

दिनांक 23.11.2025, रविवार को श्री कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रातः 8:00 बजे से पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान:

– नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर, पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम में दर्शन कराए जाएंगे।
– भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर, पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम में दर्शन कराए जाएंगे।
– हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी, मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे तथा ज्योलिकोट से जाने वाले वाहन यातायात सामान्य होने तक गेठिया क्षेत्र में रोके जाएंगे।
– आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) का आवागमन सुचारू रहेगा।
– अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

नोट: वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×