ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 20, 2025 12:28 PM IST
उत्तराखंड

“धमकी भरा संदेश: ‘रायफल में पीतल भरकर कर दूंगा छेद… 2–3 दिन में ले लूंगा जान’”

एक टैक्सी चालक ने स्थानीय युवक पर जान से मारने की गंभीर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कृपाल आश्रम के पास रहने वाले सोनू पुत्र चेतराम ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 12 बजे वह बाजपुर मंडी में अपनी टैक्सी खड़ी कर रहा था। उसी समय टिंकल यादव पुत्र जगत सिंह यादव, निवासी तीन मंदिर के सामने, बाजपुर तहसील, वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाने लगा।

तहरीर के अनुसार, टिंकल यादव ने कहा कि उसके पास लाइसेंसी रायफल है और “पीतल वाले कारतूस डालकर तुझे गोली मार दूँगा, तेरे अंदर कई छेद कर दूँगा।” आरोपित ने यह भी कहा कि उसके बच्चे बड़े हैं, जबकि सोनू के बच्चे छोटे हैं, इसलिए उसे सोचना चाहिए कि उसका क्या होगा। सोनू ने बताया कि टिंकल ने 2–3 दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़ित ने बताया कि वह घटना से भयभीत है और उसे व उसके परिवार को जान-माल का खतरा है। अगर भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी टिंकल यादव की होगी।

सोनू ने आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×