(नैनीताल) – गौला नदी से उपखनिज निकासी और परिवहन के लिए लागू नई आर.सी. आधारित व्यवस्था के विरोध में डम्पर एसोसिएशन हल्द्वानी–लालकुआँ ने अपनी नाराजगी जताई। एसोसिएशन के संरक्षक इंदर सिंह बिष्ट ने कहा कि नई प्रणाली के कारण हजारों वाहन स्वामी, चालक और श्रमिक बेरोज़गारी के कगार पर हैं।
बिष्ट ने बताया कि पूर्व की पारदर्शी व्यवस्था में उपखनिज निकासी से सरकार को अच्छा राजस्व और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता था। नई व्यवस्था के कारण कई वाहन स्वामी उपखनिज नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वन निगम को पूर्व की भांति उपखनिज निकासी और परिवहन की अनुमति दी जाए।
इस मौके पर विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, यूनियन अध्यक्ष मनोज मठपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट देबू, रविन्द्र सिंह जग्गी और अन्य नेता मौजूद रहे। डम्पर एसोसिएशन ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik