रुद्रपुर: पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर पड़ोस की महिला के फेसबुक एकाउंट का दुरुपयोग कर उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो और फोटो एक फेसबुक ग्रुप पर साझा करने का आरोप लगा है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति एक कंपनी में कार्यरत हैं और उनके दो बच्चे हैं। लगभग दो साल पहले, सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले श्रीकांत से उनके बच्चों का मेलजोल बढ़ गया। इसी दौरान श्रीकांत ने महिला के नाम से फेसबुक एकाउंट बना लिया।
महिला ने फेसबुक पर अश्लील फोटो और कमेंट देखे, जिन्हें हटाने का अनुरोध करने पर भी वह अपने अकाउंट में कोई बदलाव नहीं कर पा रही थी। अक्टूबर 2025 में कुछ पड़ोसियों ने महिला को बताया कि उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो और फोटो एक फेसबुक ग्रुप पर साझा की जा रही हैं।
पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि महिला की शिकायत पर ग्राम बिसनपुर, लखीमपुर, उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायत पर जांच प्रारंभ
फेसबुक अकाउंट और सोशल मीडिया गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है
आरोपी की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik