ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 12, 2025 03:55 PM IST
उत्तराखंड

20 दिन से लापता बुजुर्ग का मिला शव! जंगल में हुई सनसनी—परिजनों में मचा कोहराम

रामनगर के बेलगड़ क्षेत्र के जंगल में बुधवार को लगभग 75 वर्षीय सोहन लाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक, जो किशनपुर छोई, रामनगर के निवासी थे, करीब 20 दिन पहले हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला था।

स्थानीय लोगों ने जब जंगल में एक सड़ा-गला शव देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

मृतक के पुत्र कृपाल ने बताया कि उनके पिता साधु स्वभाव के व्यक्ति थे और अक्सर धार्मिक यात्राओं पर जाते रहते थे, लेकिन इस बार वे वापस नहीं लौटे। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः जंगल में किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला किया होगा, जिससे उनकी मौत हुई।

पुलिस के अनुसार, शव बुरी तरह सड़ा-गला था और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मृत्यु 10–15 दिन पहले हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलगड़ और किशनपुर छोई के बीच के जंगलों में तेंदुए और अन्य जंगली जानवर अक्सर दिखाई देते हैं, जिससे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल की ओर अकेले न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×