ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 12, 2025 04:02 PM IST
उत्तराखंड

"आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब का जखीरा बरामद"

रुद्रपुर। जिले में “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में ट्रांजिट थाना क्षेत्र के परशुराम चौक में की गई अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान अवैध शराब मिलने के बाद विभाग ने विशेष अभियान चलाया।

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में जनपदीय परिवर्तन दल और क्षेत्रीय टीम ने ट्रांजिट क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने हरीश थापा उर्फ कांचा की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जी ब्लॉक, परशुराम चौक स्थित एक आवासीय परिसर में दबिश दी। मौके से 450 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई और निर्मल पुत्र मन बहादुर को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, कल की कार्रवाई में आलोक राय पुत्र मोंटू राय को 50 पाउच अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनसहयोग और सूचना के आधार पर ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×