ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 05, 2025 11:44 PM IST
उत्तराखंड

लापता ग्राीण का शव नाले में हुआ बरामद

सितारगंज। ग्राम गोविंदपुर में नाले के पास ग्रामीण के चप्पल व गमछा मिलने पर परिजनों की आशंका पर जल पुलिस, पुलिस व ग्रामीणों ने नाले में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने नाले में शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गुरुवार को ग्राम गोविंदपुर निवासी जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह पानी का मोटर सही करने की बात परिजनों को बताकर अपने साथी अमरिया निवासी व्यक्ति के साथ घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। खोजबीन करने के बाद घर से पांच सौ मीटर दूर ओडेरी नाले के किनारे उसकी चप्पल और गमछा बरामद हुआ। शक होने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शुक्रवार को जल पुलिस की मदद से पुलिस व ग्रामीणों ने शव बरामद किया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस जांच कर रही है।


ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×