देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC), धर्मांतरण विरोधी और दंगा नियंत्रण जैसे साहसिक कानूनों को लागू कर देशभर के लिए नई मिसाल कायम की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि “उत्तराखंड ने जो हिम्मत दिखाई है, वही अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को राष्ट्रहित में लिए गए इन निर्णयों के लिए बधाई दी और कहा कि सरकार ने जो शुरुआत की है, वह राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि “रजत जयंती का यह अवसर उत्तराखंड के लिए विकास की नई उड़ान का प्रतीक है। जब भारत आज़ादी के 100 साल मनाएगा, तब उत्तराखंड को नई ऊंचाई पर देखना हमारा संकल्प होना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार हर कदम पर उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी है।
सेब और कीवी किसानों को डिजिटल करेंसी में अनुदान देने की योजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता और सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik