ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 17, 2025 12:00 AM IST
उत्तराखंड

वेतन की मांग को लेकर सीएम दरबार में पहुंचे शिक्षक-कर्मचारी

रुड़की।  कन्हैया लाल डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों को छह माह से वेतन न मिलने का मामला अब मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच गया है। कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों ने मंगलवार को राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह भी उनके साथ रहे। कॉलेज के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व सचिव मुदित गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताया कि कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर वह लगातार पत्राचार कर रहे है। उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो पा रही है। बिना वेतन के घर चलाना मुश्किल हो चुका है। बच्चों की स्कूल फीस व ट्यूशन फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। बैंक ऋण की किस्तें जमा नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक व कर्मचारियों की पूरी बात सुनी। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जल्द से जल्द वेतन जारी कराएंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शिक्षक व कर्मचारियों ने संतोष जताया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×