ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 16, 2025 11:52 PM IST
उत्तराखंड

यूपी के युवक की सितारगंज के सरकड़ा गांव में संदिग्ध मौत

सितारगंज, संवाददाता। यूपी के युवक की सितारगंज क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि युवक की जहर से मौत हुई है। युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था।
सोमवार की देर रात्रि ग्राम सरकड़ा में श्मशान घाट के पास युवक की अचेतावस्था में होने की पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के ससुरालजनों के साथ अचेत युवक को 108 से उप जिला चिकित्सालय लायी। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त 25 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम मोहनपुर, बहेड़ी जिला बरेली के रूप में हुई। युवक के अचेत होने की सूचना पर सरकड़ा निवासी उसकी सास तारा देवी पत्नी सुरेश और साला दीपक कुमार भी मौके पर थे। विवेक की मौत की सूचना मिलने पर विवेक का भाई रोहित समेत परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि विवेक पहले गांव में भट्टे पर मजदूरी करता था। दो वर्ष पूर्व रुद्रपुर में एक कंपनी में काम करता था। विवेक का विवाह सरकड़ा निवासी अंजलि से करीब चार साल पहले विवाह हुआ था। रोहित के अनुसार विवाह के बाद दोनों में विवाद रहता था। कई बार समझौते की बात भी हुई थी। कुछ दिन से अंजलि अपने मायके में ही रह रही थी। विवेक अंजलि को लेने आया था किंतु अंजलि ने साथ जाने से मना किया। ससुरालजनों के अनुसार विवेक रविवार की सायं ससुराल से चला गया था। 15 सितम्बर की देर रात्रि अचेतावस्था में होने की जानकारी मिली। ससुरालजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवेक के अचेत होने की सूचना पुलिस को दी। रोहित ने आरोप लगाया कि उसके भाई विवेक को जहर देने की आशंका जताई है। मृतक के साले दीपक कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें गांव के किसी व्यक्ति से विवेक के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। वह विवेक को 108 से अस्पताल लेकर आये। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा।   
ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×